जयपुर। बीजेपी के सीनियर लीडर के पुत्र और पुत्रवधू दोनों ने इस बार पंचायतीराज चुनाव में उतरकर अपनी राजनीति की शुरूआत कर दी। चूरू...
जयपुर। बीजेपी के सीनियर लीडर के पुत्र और पुत्रवधू दोनों ने इस बार पंचायतीराज चुनाव में उतरकर अपनी राजनीति की शुरूआत कर दी। चूरू जिला परिषद के लिए सीनियर बीजेपी लीडर राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह और उनकी पत्नी कनिका सिंह ने बीजेपी के सिंबल पर नामांकन पत्र भरा है।
खास बात ये है कि दोनों ने जो चुनाव आयोग को हलफनामा दिया है, उसमें दोनों की कुल चल-अचल सम्पत्ति करीब 145 करोड़ रुपए की है। लेकिन मजे की बात ये है कि दोनों दम्पत्तियों के पास खुद का कोई वाहन (कार, जीप या दुपहिया) नहीं है।
हलफनामे में किए गए जिक्र में पराक्रम की पत्नी कनिका सिंह के पास 57.70 करोड़ रुपए कीमत के शेयर है, जो अलग-अलग कंपनियों और म्यूचल फंड के रूप में है। 98 लाख रुपए से ज्यादा की बचत योजनाओं में निवेश कर रखा है। उनके पास 1 किलोग्राम सोना और 20 किलोग्राम चांदी है, जिसकी कुल वैल्यू 1.85 करोड़ रुपए है। वहीं 5.50 करोड़ रुपए मूल्य की जयपुर में कॉमर्शियल और रेजीडेंशियल सम्पत्तियां है।
इसी तरह पराक्रम के पास 17.96 करोड़ रुपए के जमीन, फ्लैट है, जबकि 14.50 लाख रुपए कीमत का 100 ग्राम सोना, 50.41 करोड़ रुपए किसी फर्म या व्यक्ति को उधार दे रखे है, जबकि 62.11 करोड़ रुपए कीमत के शेयर (म्यूचल फंड, शेयर इत्यादि) खरीद रखे है।
COMMENTS