विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ आयोजन जयपुर। भारतीय जनता पार्टी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से रविवार को मुरलीपुर...
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से रविवार को मुरलीपुरा स्थित गुलाब पैराडाइज में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी के नेतृत्व में जयपुर ग्रेटर की नवनिर्वाचित महापौर सौम्या गुर्जर एवं उपमहापौर पुनीत कर्णावत एवं जयपुर शहर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राघव शर्मा का स्थानीय भाजपा पार्षद एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों एवं भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के महिला पार्षदों ने महापौर सोनिया गुर्जर का चुनरी उड़ा कर सम्मान किया वही उपमहापौर पुनीत कर्णावत एवं शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा एवं स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विधायक नरपत सिंह राजवी ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अनमोल मोती है, अनमोल मोतियों की माला कभी भी नहीं टूटने देंगे एवं महापौर से कहा कि आपसे आशा करता हूं कि आप भी विद्याधर नगर क्षेत्र में कार्यों के विकास की गंगा बहाएंगे एवं हमारे क्षेत्र के पार्षद एवं कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान मिलेगा।
सौम्या गुर्जर ने भी क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रहने का आश्वासन दिया एवं सरकार के द्वारा किया जा रहा भेदभाव के बारे में भी अपने उद्बोधन में बताया भाजपा के युवा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी ने भी अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा एवम सभी पार्षदों से कहा कि आपको सेवा करने का मौका मिला है इसमें चूक मत करना एवं क्षेत्र की जनता को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना ताकि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन हो सके सर अध्यक्ष राघव शर्मा एवं उप महापौर पुनीत करनावत में भी जयपुर शहर ग्रेटर में विकास की गंगा बहाएंगे नगर निगम ग्रेटर मे पिछले 2 साल रुके हुए सभी विकास कार्यों को पुनः शुरू करवाएंगे विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से जयपुर शहर भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पर चंद्र प्रकाश सैनी एवं भंवरी कवर का भी कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान किया गया चंद्र प्रकाश सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
COMMENTS