दिव्यांगों को सशक्त करना ही देश का सशक्त करना है!

जयपुर, 24 जनवरी  2022 : समय की मार दर्द भी देती है तो कभी सुख भी देती है। ऐसी ही है 12 साल की लवली की कहानी। कुछ साल पहले तक लवली की जिंदगी ...

जयपुर, 24 जनवरी  2022 : समय की मार दर्द भी देती है तो कभी सुख भी देती है। ऐसी ही है 12 साल की लवली की कहानी। कुछ साल पहले तक लवली की जिंदगी में सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था, पिछले 4 साल से वह रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। करीब 1 साल से रायबरेली निवासी लवली को चलने फिरने में काफी दिक्कत होने लगी।
8 सदस्यीय परिवार में लवली के पिता मोतीलाल जी गार्ड का काम करते हैं। इसलिए पैसे के अभाव में इलाज कराने में सक्षम नहीं थे। इस दर्दनाक दौर में कहीं से उम्मीद की किरण के रुप में नारायण सेवा संस्थान सामने आया। डॉ चिरायु पामेचा द्वारा लवली की सर्जरी श्री राम स्पाइन अस्पताल उदयपुर में संस्थान के माध्यम से की गई, जिसका खर्च संस्थान ने वहन किया।
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कहते है कि हमारी भूमिका बस इतनी है कि हम दिव्यांगों को मजबूत बनाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। आज का युवा अपने देश की किस्मत बदलने की काबिलियत रखता हैं। इसलिए दिव्यांगों को भी समान अवसर देना आवश्यक है ताकि परिवार, समाज और देश का कल्याण हो सके।
जब डॉक्टर इलाज करने से मना कर दे तो मरीज क्या करेगा?  ऐसी ही दूसरी कहानी है पंजाब के रहने वाले 13 साल के राजकुमार की, जो रीढ़ की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। पिछले एक साल से फाजिल्का के राजकुमार को चलने में परेशानी होने लगी थी और उसकी गर्दन भी टेढ़ी हो गई थी। राजकुमार के पिता देवीलाल जी एक स्कूल में ड्राइवर का काम करते हैं, जिन्होंने अपने बच्चे को कई जगह दिखाया लेकिन डॉक्टर ने इलाज के लिए मना कर दिया कि राजकुमार का इलाज संभव नहीं है।
संस्थान ने उदयपुर के श्री राम स्पाइन अस्पताल में राजकुमार का चेकअप करवाया, जहां डॉ. चिरायु ने सर्जरी की सलाह दी। लेकिन 3 लाख रुपये की कमी के कारण इलाज संभव नहीं था, जिसमें उन्हें संस्थान के माध्यम से उम्मीद मिली। राजकुमार की सर्जरी उदयपुर के अस्पताल में की गई, जिसका खर्च संस्थान ने वहन किया।
डॉ चिरायु पामेचा ने बताया कि राजकुमार और लवली कम उम्र के कारण शारीरिक रूप से कमजोर थे। इसलिए उनकी देखभाल करना, सर्जरी करवाना और फिर उनके ठीक होने का इंतजार करना सभी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस कारण से हमारी टीम के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह दिव्यांग बच्चों की प्रगति की निगरानी करे।



COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,15,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,Business,53,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,Health,28,Health Medical,1,jaipur,351,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,2,national,33,PHED,1,political,1,POLITICS,44,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,Rajasthan,650,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,Sports,9,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: दिव्यांगों को सशक्त करना ही देश का सशक्त करना है!
दिव्यांगों को सशक्त करना ही देश का सशक्त करना है!
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjxp7FgNe3eqz7-zyiVTJOdtQpFeEva81ZyUqZQ-QLsbBLjF3yAATrwI0_nS1knJ8VKSlVz2yAPRFwuk7iPkWsMKFZVVgT9c0vg54v3HIVpcsw3GJldHw2NVSrXJP9n2yTmZJ7grvtwaQER88YcR9KDe-E5FXuUhCiqVRmoNDKJ9P6XzNwV5VFZe4yg
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjxp7FgNe3eqz7-zyiVTJOdtQpFeEva81ZyUqZQ-QLsbBLjF3yAATrwI0_nS1knJ8VKSlVz2yAPRFwuk7iPkWsMKFZVVgT9c0vg54v3HIVpcsw3GJldHw2NVSrXJP9n2yTmZJ7grvtwaQER88YcR9KDe-E5FXuUhCiqVRmoNDKJ9P6XzNwV5VFZe4yg=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2022/01/blog-post_24.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2022/01/blog-post_24.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content