देश में तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम पर आज केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है और दरों में कटौती की है। शनिवार को केंद्रीय वि...
देश में तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम पर आज केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है और दरों में कटौती की है। शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ी घोषणा करते हुए आमजन को आर्थिक राहत दी है। निर्मला सीतारमण की घोषणा के अनुसार एक्साइज ड्यूटी घटाने के चलते पेट्रोल पर ₹9 50 पैसे और डीजल पर ₹7 प्रति लीटर तक की छूट दी गई है। साथ ही साल में 12 सिलेंडर लेने तक हर सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी भी मिलेगी। इसके अलावा प्लास्टिक लोहा और स्टील से बनी वस्तुएं और केमिकल से जुड़ी वस्तुएं भी सस्ती करने की घोषणा आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की है।
COMMENTS