उदयपुर। राजस्थान के अर्थ ग्रुप के डॉ. अरविंदर सिंह का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करा गया। डॉ. अरविन्दर सिंह प्रथम ऐसे प...
उदयपुर। राजस्थान के अर्थ ग्रुप के डॉ. अरविंदर सिंह का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करा गया। डॉ. अरविन्दर सिंह प्रथम ऐसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर है, जिनको मेडिकल साइंस के अलावा विभिन्न क्षेत्र में भी महारत हासिल है जैसे कि मैनेजमेंट, कानून, विशेषज्ञ, कोस्मेटोलॉजी, कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि । उनके पास कुल 123 डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट है, जिसमे से 77 ऐकडेमिक व 46 नॉन-एकेडेमिक प्रमुख है। डॉ. सिंह ने 2009 में आईआईएम टॉप करने वाले भारत के प्रथम डॉक्टर होने का गौरव प्राप्त किया था। IIM करते हुए ही उनको 2008 में उस वर्ष का सबसे बड़ा 90 लाख का पैकेज स्कॉटलैंड से मिला था पर डॉ. सिंह ने उस पैकेज को ठुकरा कर देश में रहकर कार्य करने का फैसला लिया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र के अलावा निशानेबाजी में गोल्ड मैडल, स्कूबा डाइविंग का रिकॉर्ड, बिजनेस लीडर अवार्ड जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। हाल ही में डॉ सिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जयपुर में सम्मानित किया है।
COMMENTS