स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों के दौरान 8,753 करोड़ रुपए का ग्रोस रिटन प्रीमियम दर्ज किया

चेन्नई , 06 फरवरी 2023- देश के प्रमुख स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं में से एक स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 31 द...

चेन्नई, 06 फरवरी 2023- देश के प्रमुख स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं में से एक स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक नौ महीनों के दौरान 8,753 करोड़ रुपए का ग्रोस रिटन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) दर्ज किया है। इस तरह कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

 

महानगरों से लेकर देश के अंदरूनी इलाकों तक अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी रिटेल इंश्योरेंस पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी का रिटेल हेल्थ प्रीमियम 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त 9 महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत बढ़कर 8,046 करोड़ रुपए हो गया।

 

31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए कर के बाद स्टार हेल्थ का लाभ 210 करोड़ रुपए और 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि के लिए 517 करोड़ रुपए रहा।

 

31 दिसंबर, 2022 को कंपनी का सॉल्वेंसी अनुपात 2.17गुना पर मजबूत बना रहा, जो 1.5गुना की न्यूनतम नियामक आवश्यकता से अधिक है।

 

कंपनी के पास प्रशिक्षित बीमा पेशेवरों का एक विविध डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है, जिसमें मजबूत बैंकाश्योरेंस चैनल, एजेंसी चैनल, अन्य कॉर्पाेरेट एजेंट, ब्रोकर, प्वाइंट ऑफ सेल पर्सन (पीओएस), बीमा मार्केटिंग फर्म, वेब एग्रीगेटर और डायरेक्ट बिजनेस शामिल हैं।

 

अपने ग्राहकों को कैशलेस हेल्थकेयर सुविधाओं तक अधिक पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से, स्टार हेल्थ ने अस्पतालों के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया। अब देशभर में कंपनी का नेटवर्क 13,844 अस्पतालों तक  विकसित हो गया है। कंपनी ने तिमाही के दौरान देश भर में अपने शाखा कार्यालय की उपस्थिति में अतिरिक्त 15 कार्यालयों की वृद्धि की और इस तरह पूरे भारत में 830 शाखा कार्यालयों के साथ अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया।

 

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आनंद रॉय ने कहा, ''पिछली तिमाही में, हमने अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया है। इसके अलावा, बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान देने के साथ, परिचालन व्यय को कम किया गया है और इसके साथ ही अपने चैनल साझेदारों की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दिया है। पिछली तिमाही में हमारे एजेंटों की संख्या में वृद्धि हुई है और अब यह संख्या 6.1 लाख तक पहुंच गई है। हम अपने बैंकाश्योरेंस और इंश्योरटेक भागीदारों के साथ संबंधों को मजबूत करते हुए अपनी विकास यात्रा को और मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने डिजिटल स्पेस में छलांग लगाने के लिए एक मजबूत इंजीनियरिंग नींव रखी है, जिसने हमें ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की प्रक्रिया और दावों को निपटाने के काम में तेजी लाने के लिए टैक्नोलॉजी का फायदा उठाने मंे सक्षम बनाया है।''

OperatingPerformanceReview                                                                                             (₹crore)

 

Financial

Indicators

Q3

FY2022

Q3

FY2023

Change

%

9MFY2022

9M

FY2023

Change

%

FY2022

GWP

2,705

3,097

14%

7,774

8,753

13%

11,463

PBT

(768)

282

n.m.

(1,281)

690

n.m.

(1,397)

PAT

(578)

210

n.m.

(959)

517

n.m.

(1,041)

AUM

10,441

12,079

16%

10,441

12,079

16%

11,373

 

Combined Ratio

 

Q3

FY2022

Q3

FY2023

9M

FY2022

9M

FY2023

FY2022

135.7%

94.8%

125.0%

96.9%

117.9%

 

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एस प्रकाश ने कहा, ''हम नए प्रोडक्ट्स को तैयार करने की दिशा में भारी निवेश करना जारी रखते हैं। इसी क्रम में हमने नए उत्पाद लॉन्च किए हैं जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। हमारी बेहतर और मजबूत परफॉर्मेंस, ग्राहक फोकस और देश में बीमा पैठ को और बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को देखते हुए, हम एक स्थायी लाभदायक विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।''

 

स्टार हेल्थ की 31 दिसंबर 2022 तक भारतीय सामान्य बीमा उद्योग में रिटेल हेल्थ मार्केट में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,15,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,Business,52,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,Health,28,Health Medical,1,jaipur,351,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,2,national,33,PHED,1,political,1,POLITICS,44,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,Rajasthan,647,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,Sports,9,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों के दौरान 8,753 करोड़ रुपए का ग्रोस रिटन प्रीमियम दर्ज किया
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीनों के दौरान 8,753 करोड़ रुपए का ग्रोस रिटन प्रीमियम दर्ज किया
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgQcrGVk1yCAaFbJnqN61JKW08tIm4lkSbXH5Ruc9MilCJ_yH7Yf6ROen5BpW4dppEYtqLIrPiey21gOnRqwroh6UohlTrTKVJTa2_sH67Nr6h_JQbH8So7bGNQA9GeMtHqakEREnOYWQXgdSfgMCIj04M4vHBwrzUg2YXmlEQDxYdhxGMWEX9cze89=s320
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgQcrGVk1yCAaFbJnqN61JKW08tIm4lkSbXH5Ruc9MilCJ_yH7Yf6ROen5BpW4dppEYtqLIrPiey21gOnRqwroh6UohlTrTKVJTa2_sH67Nr6h_JQbH8So7bGNQA9GeMtHqakEREnOYWQXgdSfgMCIj04M4vHBwrzUg2YXmlEQDxYdhxGMWEX9cze89=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2023/02/31-2022-8753.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2023/02/31-2022-8753.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content