जांची गई फायर सुविधा जयपुर, 23 जनवरी। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार जयपुर नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में संच...
जयपुर, 23 जनवरी। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार जयपुर नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में संचालित गेमिग जोन का अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से मौका निरीक्षण किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौत्तमलाल ने बताया कि लेट्स गेमिंग जोन इस्कान रोड मानसरोवर में संचालित प्ले जोन, पानबर्ग गेमिंग जोन पत्रकार कॉलोनी रोड मानसरोवर, जंपिग नेशन गेमिंग जोन कृष्णा सरोवर मानसरोवर में संचालित प्ले जोन में वर्तमान में अग्निशमन उपकरण कार्यशील अवस्था में पाए गए। ट्राईटन मॉल (गैमर) झोटवाडा पुलिया के पास स्थित भवन के तृतीय फ्लोर पर संचालित गेमिग जोन में स्थापित अग्निशमन उपकरण सही व कार्यशील अवस्था में पाये गये। पुनो गेमिंग जोन झोटवाडा 200 फीट रोड पर संचालित गेमिग जोन में स्थापित अग्निशमन उपकरण (फायर पम्प) सही व कार्यशील अवस्था में नही पाये गये।
वी आर थीम पार्क गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर में संचालित गेमिग जोन में स्थापित अग्निशमन उपकरण सही व कार्यशील अवस्था में पाये गये। जी.टी मालवीय नगर में संचालित मस्ती गेमिग जोन, डब्ल्यू टी पी जोरेकों गेमिग जोन व मालवीय नगर जयपुर एस एल मार्ग में संचालित सेलीब्रेशन बॉय हाउस आफ प्ले गेमिग जोन में स्थापित अग्निशमन यन्त्र सही व कार्यशील अवस्था में पाये गये। जगतपुरा जोन में संचालित होप होप गेमिग जोन में स्थापित अग्निशमन यन्त्र सही व कार्यशील अवस्था में पाये गये।
COMMENTS