एक दिन पहले निगम आयुक्त ने किया था निरीक्षण, पाल पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी लिए जाएगा सख्त एक्शन जयपुर। शहर के ऐतिहासिक स्...
एक दिन पहले निगम आयुक्त ने किया था निरीक्षण, पाल पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी लिए जाएगा सख्त एक्शन
जयपुर। शहर के ऐतिहासिक स्थलों पर हेरिटेज निगम सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में निगम ने शुक्रवार को जल महल की पाल पर सफाई अभियान चलाया। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश के बाद निगम प्रशासन ने जलमहल की पाल सफाई कर्मचारी और संसाधनों की सहायता से सफाई की। गौरतलब है कि हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल लगातार क्षेत्र के दौरे पर है। एक दिन पहले ही निगम आयुक्त ने जल महल की पाल का निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान आयुक्त निधि पटेल ने अधिकारियों को पाल पर ठोस सफाई करने के निर्देश दिए थे।
जल महल में नाव उतारी, जाल और मशीनों से की सफाई
हेरिटेज निगम के अधीक्षण अभियंता किशन लाल मीणा ने बताया कि जल महल की पाल पर निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर निगम टीम ने सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान में मैनपावर और मशीनरी का उपयोग लिया गया है। इसके अलावा नाव की सहायता से भी कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। निगम की ओर से अन्य प्राकृतिक जलाशयों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पर्यटन स्थलों पर कचरा करने वालों से पहले करेंगे समझाइश, नहीं माने करेंगे सख्त कार्रवाई
हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि जयपुर शहर पर्यटन नगरी है। देश विदेश से आने वाले पर्यटक शहर की सुंदर छवि लेकर साथ जाएं। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आमजन को जागरूक कर समझाइश भी की जाएगी। इसके बाद पर्यटन स्थलों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
COMMENTS