जयपुर। सीकर रोड़ स्थित श्री भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में 'फ्रेशर्स पार्टी' और ...
जयपुर। सीकर रोड़ स्थित श्री भवानी निकेतन महिला पीजी महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में 'फ्रेशर्स पार्टी' और नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में 'डांडिया-उत्सव' का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानीय अतिथिगण - डॉ. पुनीता सिंह, जॉइन डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, सिंगर जावेद हुसैन, सिंगर मधु भट्ट एवं अन्य उपस्थित अतिथिगणों के द्वारा माँ सरस्वती एवं सवाई मानसिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप- प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और गणेश वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.मीना राठौड़ ने उपस्थित अतिथिगणों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियां से अवगत कराया। तत्पश्चात महाविद्यालय की एनएसएस स्वयं सेविका कु. आरती कुमावत को राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य- स्तरीय पुरस्कार और स्वयंसेविका पलक जैन को निफा अवार्ड प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए महाविद्यालय की पूर्व प्रवक्ता डॉ.रितु मेहरा, डा.विशाखा चौहान निर्णायक के रूप में और पूर्व मिस भवानी कनिष्का सिंह,फर्स्ट रनरअप दीपाली राजोरिया, और सेकंड रनर अप अनीशा सैनी ने छात्रा - अतिथि के रूप में शिरकत की। एंकर सचिन की उपस्थिति ने पार्टी को रंगीन बना दिया।
फ्रेशर्स पार्टी के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में छात्रा कु. कामना राठौड़ ने मिस भवानी का खिताब जीता। कु. गौरी कृष्ण सैनी फर्स्ट रनर अप और कु. कुमारी सोनम गुर्जर सेकंड रनर अप रहीं। कु.इशिका शेखावत ने मिस कॉन्फिडेंट का अवार्ड जीता। नृत्य प्रतियोगिता में कु. तनीषा बुनकर, विशाखा जोशी, टीना टांक ने प्रथम स्थान, कु अशिता राठौड़, मानवी जांगिड़ ने द्वितीय स्थान और कु. कशिश मीणा और वर्षा मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात मां अंबे की भक्ति,शक्ति और उल्लास के प्रतीक 'डांडिया - उत्सव' का आयोजन मां दुर्गा की वंदना के साथ हुआ। डांडिया उत्सव के अंतर्गत छात्रा वर्ग में बेस्ट डांसर कु. नेहा प्रजापत, बेस्ट ड्रेसअप कु. हर्षिता एवं स्टाफ में बेस्ट ड्रेसअप का अवार्ड डॉ. हर्षा चौहान को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के पदाधिकारीगण- अध्यक्ष नगेंद्र सिंह बगड़, सचिव सुदर्शन सिंह सुरपुरा, संयुक्त सचिव जालिम सिंह हुडिल, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह मंढा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निहारिका राठौड़,डॉ. हर्षना अग्रवाल, डॉ ज्योति पालावत और निक्कू शेखावत द्वारा किया गया।
COMMENTS