जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. अशोक झाझड़िया जी ने 3 साल की बच्ची की ERCP कर ...
जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. अशोक झाझड़िया जी ने 3 साल की बच्ची की ERCP कर इतिहास रचा।
एक 3 साल की बच्ची पीलिया की शिकायत करके डॉ अशोक झाझड़िया के पास इलाज के लिए भर्ती हुई,जिसकी पित्त की नली में पथरी फंसी हुई थी। मरीज इससे पहले कई निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जा चुकी थी लेकिन वहाँ इतनी छोटी बच्ची की ERCP के लिए मना कर दिया गया फिर बच्ची को इलाज के लिए डॉ अशोक झाझड़िया के पास लाया गया , जिसकी ERCP कर पित्त की नली से पथरी निकाल कर मरीज का इलाज किया गया। अब बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है । राजस्थान में इतनी कम उम्र के बच्चे की ERCP करने का यह पहला मामला है।
बच्चे की ERCP करने में डॉ अशोक झाझड़िया के साथ डॉ प्राचीस, डॉ विधाधर , डॉ प्रेरक, डॉ देवांग, डॉ सौवित, डॉ मेघा, राशिद क़ुरैशी, संजय का सहयोग रहा ।
COMMENTS