जयपुर के राजपूत छात्रावास में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा पिछले दिनों छत के रास्ते से अंदर पहुंचे और राजपूत सभा अध्यक्ष पर ज...
जयपुर के राजपूत छात्रावास में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा पिछले दिनों छत के रास्ते से अंदर पहुंचे और राजपूत सभा अध्यक्ष पर जमकर आरोप लगाए। अब इस घटना में नया मोड़ आ गया है, राजपूत सभा के महामंत्री धीर सिंह शेखावत की ओर से जालूपुरा थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है।
जालूपुरा थाने में दर्ज मामले के अनुसार पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, बद्री सिंह राजावत, सम्पत सिंह दिवराला, मान सिंह युवाम, जगेन्द्र सिंह तंवर, जितेन्द्र सिंह नंबर, जब्बर सिंह, विरेंद्र सिंह आमली, अजय सिंह बावडी सहित 30 से 40 अन्य लोग जबरदस्ती हॉस्टल में घुसे और वार्डन के साथ बदतमीजी कर उसके कमरा नंबर 51 का ताला तोड़ा।
कमरे से करीब 30,000 की नगदी कपड़े, जरूरी दस्तावेज और बिस्तरों को बाहर निकाल कर आग लगा दी गई और कैमरे भी तोड़ने का आरोप FIR में लिखा गया हैं।
COMMENTS