जयपुर। श्री भवानी निकेतन महिला पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर में “नवाचार तकनीक, महिला सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों के माध्यम से सतत ...
जयपुर। श्री भवानी निकेतन महिला पी.जी. महाविद्यालय, जयपुर में “नवाचार तकनीक, महिला सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों के माध्यम से सतत भविष्य” विषय पर दो दिवसीय (19–20 दिसंबर 2025) बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अनिल कुमार राय, कुलपति,पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय और राजेंद्र सिंह शेखावत, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया प्रोफेसर अल्पना कटेजा, कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़, पूर्व महानिदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीना राठौड़ ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संगोष्ठी की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी कार्डिनेटर डॉ. ममता तंवर ने संगोष्ठी का प्रारूप प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी ने अपने संबोधन में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताते हुए महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और मूल्यपरक दृष्टिकोण को समय की मांग बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने बहुविषयक शोध की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह शेखावत ने संगोष्ठी की विषय प्रासंगिकता को नवीन संदर्भों में व्यक्त किया। मुख्य वक्ता ने डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने सतत भविष्य के निर्माण में नवाचार, तकनीक और मानवीय मूल्यों की भूमिका पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
समारोह के अंत में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह बगड़ ने उपस्थित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मीना राठौड़ ने बताया कि
संगोष्ठी के अंतर्गत आज विभिन्न शैक्षणिक एवं विषयगत सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर से आए विद्वान, शिक्षाविद् एवं शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सत्रों के माध्यम से नवाचार तकनीक, महिला सशक्तिकरण की चुनौतियों एवं संभावनाओं तथा मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
समारोह में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह बगड़, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जैसलाण, सचिव सुदर्शन सिंह सुरपुरा, संयुक्त सचिव जालिम सिंह हुडील, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह मंढा, शिक्षा सलाहकार अभय सिंह राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य गुलाब सिंह मेड़तिया, श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति से संबद्ध शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षकगण, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
COMMENTS