जयपुर। NIMS हार्ट एंड ब्रेन हॉस्पिटल (NHBH), जयपुर में एक जटिल चिकित्सा मामले का सफल प्रबंधन किया गया। 45 वर्षीय पुरुष मरीज, जो ...
जयपुर। NIMS हार्ट एंड ब्रेन हॉस्पिटल (NHBH), जयपुर में एक जटिल चिकित्सा मामले का सफल प्रबंधन किया गया। 45 वर्षीय पुरुष मरीज, जो अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था, बुधवार रात अचानक दाहिनी आंख से धुंधला दिखने की शिकायत के साथ आपातकालीन विभाग में लाया गया।
न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. रवि जाखड़ और उनकी टीम ने तत्काल जांच कर केवरनस साइनस थ्रमबोसिस एवं ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस की आशंका जताई और आपात चिकित्सा उपचार शुरू किया। ईएनटी सर्जिकल टीम के डॉ. समन्वय सोनी और डॉ. हर्षित भूटानी ने एंडोस्कोपिक एंडोनैज़ल डिब्राइडमेंट किया, जिसमें नाक और साइनस से म्यूकोरमाइकोटिक ऊतक हटाया गया और ऑर्बिटल एवं ऑप्टिक नर्व डिकंप्रेशन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
अस्पताल निदेशक डॉ अनुराग तोमर ने बताया इस न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी से मरीज की दृष्टि में सुधार हुआ और आंख के आसपास की सूजन कम हुई। मरीज को आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है, जिसे समय पर मिली समेकित चिकित्सा का परिणाम माना जा रहा है।
निदेशक डॉ. अनुराग तोमर ने बताया कि NHBH की बहु-विषयी टीम, आधुनिक उपकरणों और त्वरित हस्तक्षेप ने इस जटिल मामले को सफल बनाया।
COMMENTS