लाइट्स, कैमरा, महोत्सव! जयपुर, 8 दिसंबर - खजाना महल में एक अनोखा महोत्सव "रील महोत्सव" आयोजित किया जा रहा है, जो सोश...
जयपुर, 8 दिसंबर - खजाना महल में एक अनोखा महोत्सव "रील महोत्सव" आयोजित किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए है। इस महोत्सव में रील बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाने और पुरस्कार जीतने का अवसर है।
खजाना महल की निदेशक लीना श्रीवास्तव ने कहा, "आजकल रील्स बहुत लोकप्रिय हैं। लोग इन्हें बनाना और देखना पसंद करते हैं। ऐसे शौक़ीन लोगों के लिए इस महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है।"
इस महोत्सव में मुख्य पुरस्कार थाईलैंड की यात्रा है। इसके अलावा भी कई पुरस्कार दिए जाएंगे। 10,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर इंस्टाग्राम पेज @khajanamahaljpr पर पंजीकरण कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन 28 दिसंबर 2025 तक किया जा सकता है। प्रतिभागी 10 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच खजाना महल में अपनी रील्स बना सकते हैं।
लीना ने आगे कहा, यह महोत्सव भारत में पहली बार संस्कृति, विरासत और डिजिटल क्रिएटिविटी को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन हमारा वार्षिक कार्यक्रम होगा, जिसमें हर साल एक नए स्थान पर आयोजन किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि इस महोत्सव के माध्यम से जयपुर के पर्यटन और कला को बढ़ावा मिलेगा और नए प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए, इंस्टाग्राम: @khajanamahaljpr या 9024352699 पर संपर्क करें।
अपनी प्रतिभा दिखाएं और पुरस्कार जीतें! अभी पंजीकरण करें।
COMMENTS