घाना (वेस्ट अफ्रीका) में आयोजित राजस्थान एसोसिएशन घाना के भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह में भारत की उभरती युवा प्रेरणा इनाया खा...
घाना (वेस्ट अफ्रीका) में आयोजित राजस्थान एसोसिएशन घाना के भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह में भारत की उभरती युवा प्रेरणा इनाया खान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सेवा भाव और अद्वितीय योगदान के लिए विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
इनाया खान महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर हैं।
कम उम्र में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में उनके सराहनीय प्रयासों ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इतनी छोटी आयु में समाजसेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक और गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में घाना में भारत के राजदूत मनीष गुप्ता ने इनाया खान को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा: “राजस्थान की धरती वीरों और प्रतिभाओं की भूमि है। यहाँ के लोगों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। कम उम्र में इनाया खान ने जो उपलब्धि प्राप्त की है, वह अभूतपूर्व है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत है। हम इनाया के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।”
समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, समुदाय के सदस्यों और प्रतिनिधियों ने इनाया खान के समर्पण, अनुशासन और उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विदेश में रहकर भी उन्होंने भारत और राजस्थान की पहचान को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान एसोसिएशन घाना की अध्यक्षा कनिका राजपुरोहित तथा मीनाक्षी और राणा यशपाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही राजस्थान एसोसिएशन घाना के सभी सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
COMMENTS