जयपुर 12 जनवरी। जयपुर गारमेंट क्लब द्वारा आयोजित “जयपुर गारमेंट क्लब एक्सपो – सीजन 3” का भव्य आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2026 को चंदन...
जयपुर 12 जनवरी। जयपुर गारमेंट क्लब द्वारा आयोजित “जयपुर गारमेंट क्लब एक्सपो – सीजन 3” का भव्य आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2026 को चंदनवन, जयपुर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह एक्सपो जयपुर के प्रीमियम वूमेंस गारमेंट निर्माताओं को समर्पित एक एक्सक्लूसिव ट्रेड प्लेटफॉर्म रहा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित होलसेल व्यापारी शामिल हुए। यह आयोजन महिला परिधान उद्योग के लिए M2W (Manufacturer to Wholesaler) मॉडल पर आधारित रहा, जहां क्वालिटी, डिज़ाइन, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और मजबूत व्यापारिक संबंधों को विशेष प्राथमिकता दी गई। दो दिवसीय इस एक्सपो में व्यापारिक गतिविधियाँ शानदार रहीं और प्रतिभागी निर्माताओं को उत्कृष्ट बिज़नेस रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ।
प्रीमियम कलेक्शन और लेटेस्ट ट्रेंड्स ने खींचा व्यापारियों का ध्यान
एक्सपो में जयपुर के प्रतिष्ठित वूमेंस गारमेंट निर्माताओं द्वारा कुर्तियाँ, अनारकली सूट्स, रेडीमेड सूट्स, डिजाइनर गाउंस सहित महिला परिधानों की प्रीमियम एवं ट्रेंडिंग रेंज प्रदर्शित की गई। आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किए गए एक्सक्लूसिव डिज़ाइन्स, प्रीमियम फैब्रिक्स एवं उत्कृष्ट एम्ब्रॉयडरी को होलसेल व्यापारियों ने विशेष रूप से सराहा और बड़ी संख्या में ऑर्डर बुकिंग की गई।
ऑल इंडिया लेवल की भागीदारी से सशक्त हुई नेटवर्किंग
जयपुर गारमेंट क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं मीडिया प्रभारी शंकर जोशी ने बताया कि इस एक्सपो में पूरे भारत और विदेशों से आए चुनिंदा होलसेल व्यापारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस ऑल इंडिया लेवल की उपस्थिति ने एक्सपो को राष्ट्रीय स्तर का प्रभावशाली ट्रेड इवेंट बना दिया।
सुपर लेवल मेहमाननवाज़ी बनी आयोजन की पहचान
आयोजन के दौरान व्यापारियों के लिए की गई मेहमाननवाज़ी सुपर लेवल की रही। होटल स्टे, उत्कृष्ट खानपान, लोकल ट्रांसपोर्ट, मनोरंजन कार्यक्रम, अवॉर्ड नाइट एवं म्यूज़िकल नाइट जैसी व्यवस्थाओं ने विज़िटर्स को एक प्रीमियम और यादगार अनुभव प्रदान किया, जिसकी व्यापारियों ने खुले दिल से सराहना की।
अनुभवी टीम के नेतृत्व में शानदार प्रबंधन
एक्सपो को सफल बनाने में जयपुर गारमेंट क्लब की पूरी टीम की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति में अध्यक्ष – दीपक जैन, महासचिव – अशोक गुप्ता, संरक्षक – चंदीराम खत्री, उपाध्यक्ष – केशव शुक्ला, संयुक्त सचिव – सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष – अमित जिंदल तथा एग्जीक्यूटिव टीम में मीडिया प्रभारी शंकर जोशी, धीरज बापलावत, मनीष गर्ग एवं प्रबंधन प्रभारी संतोष देशवाल के कुशल प्रबंधन से आयोजन बेहद सुव्यवस्थित और सफल रहा।
स्टार नाइट और अवॉर्ड सेरेमनी ने बढ़ाया एक्सपो का ग्लैमर
एक्सपो के दौरान आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी को बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने होस्ट किया, जिसमें महिला परिधान उद्योग से जुड़े उत्कृष्ट निर्माताओं एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। वहीं म्यूज़िकल नाइट में प्रसिद्ध सिंगर जोड़ी सचेत–परंपरा की लाइव प्रस्तुति, बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की शानदार परफॉर्मेंस ने आयोजन को यादगार बना दिया।
जयपुर गारमेंट क्लब ने लगाई सफल आयोजनों की हैट्रिक
आयोजकों के अनुसार जयपुर गारमेंट क्लब एक्सपो 2026 के साथ क्लब ने लगातार तीन सफल आयोजनों की हैट्रिक पूरी कर ली है। टीम भावना, बेहतरीन प्लानिंग, मजबूत प्रबंधन और सभी एग्जीबिटर्स की मेहनत के चलते यह तीसरा एडिशन भी सुपर सक्सेसफुल रहा और प्रतिभागियों को उत्कृष्ट बिज़नेस परिणाम प्राप्त हुए।
अपने एक्सक्लूसिव फॉर्मेट, प्रीमियम उत्पादों, शानदार आतिथ्य और हाई-लेवल एंटरटेनमेंट के साथ यह आयोजन जयपुर को एक बार फिर ऑल इंडिया वूमेंस गारमेंट ट्रेड हब के रूप में स्थापित करने में सफल रहा।
COMMENTS