सार्वजनिक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की जयपुर, 08 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्र...
जयपुर, 08 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। राजस्थान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के प्रथम फेज में 2089 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 1216 नई सड़कें बनेंगी एवं एक पुल का भी निर्माण होगा। इन कार्यों के तहत 28 जिलों में 3219 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कें बनेंगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इन कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। डबल इंजन सरकार के विजन से प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी बेहतर बन रही है, जिससे आमजन की आधारभूत सुविधाओं तक पहुंच सुगम बनी है।
इन 28 जिलों में बनेगी सड़कें
अजमेर जिले में लगभग 4 करोड़ 80 लाख की लागत से 7.06 किमी. की 5 सड़कें, अलवर में 2 करोड़ 88 लाख की लागत से 2.1 किमी. की 2 सड़कें, बालोतरा में 280 करोड़ 13 लाख की लागत से 487.4 किमी. की 161 सड़कें, बांसवाड़ा में 60 करोड़ 67 लाख की लागत से 90.1 किमी. की 50 सड़कें, बारां 25 करोड़ 15 लाख की लागत से 36 किमी. की 12 सड़कें, बाड़मेर में 523 करोड़ 77 लाख की लागत से 748.1 किमी. की 261 सड़कें, ब्यावर में 4 करोड़ 67 लाख की लागत से 4.8 किमी. की 3 सड़कें, भीलवाड़ा में 4 करोड़ 28 लाख की लागत से 5.6 किमी. की 4 सड़कें, बीकानेर में 117 करोड़ 59 लाख की लागत से 213.2 किमी. की 57 सड़कें, डीडवाना-कुचामन में 8 करोड़ 56 लाख की लागत से 15.85 किमी. की 9 सड़कें, डूंगरपुर में 60 करोड़ 16 लाख की लागत से 82.7 किमी. की 50 सड़कें, हनुमानगढ़ में 1 करोड़ 51 लाख की लागत से 2.1 किमी की 1 सड़क, जयपुर में 3 करोड़ 22 लाख की लागत से 4.7 किमी की 2 सड़कें, जैसलमेर में 43 करोड़ 24 लाख की लागत से 94.5 किमी. की 28 सड़कें, जालौर में 171 करोड़ 27 लाख की लागत से 285 किमी. की 117 सड़कें, झालावाड़ में 5 करोड़ 16 लाख की लागत से 6.6 किमी. की 4 सड़कें, जोधपुर में 167 करोड़ 6 लाख की लागत से 276.2 किमी. की 113 सड़कें, कोटपूतली-बहरोड़ में 1 करोड़ 16 लाख की लागत से 1.2 किमी. की 1 सड़क, नागौर में 3 करोड़ 78 लाख की लागत से 8.5 किमी. की 4 सड़कें, पाली में 20 करोड़ 74 लाख की लागत से 31.66 किमी. की 15 सड़कें, फलौदी में 229 करोड़ 87 लाख की लागत से 384 किमी. की 113 सड़कें, प्रतापगढ़ में 15 करोड़ 25 लाख की लागत से 17.4 किमी. की 11 सड़केें, राजसमंद में 77 लाख की लागत से 1 किमी. की 1 सड़क, सलूम्बर में 56 करोड़ 67 लाख की लागत से 76.2 किमी. की 39 सड़कें, सीकर में 9 करोड़ 15 लाख की लागत से 15.75 किमी. की 8 सड़कें, सिरोही में 129 करोड़ 73 लाख की लागत से 146.6 किमी. की 60 सड़कें, श्रीगंगानगर में 2 करोड़ 9 लाख की लागत से 3 किमी. की 1 सड़क और उदयपुर मेें 129 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 171.3 किमी. की 84 सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं प्रतापगढ़ में 6 करोड़ 72 लाख की लागत से 100 मीटर लम्बाई के पुल का निर्माण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत माह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मेड़ता सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में होने वाले विकास कार्यों का स्वीकृति पत्र सौंपा था।
COMMENTS