जयपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंवर नगर में प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) के "शिक्षा दिया" अभियान ...
जयपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंवर नगर में प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) के "शिक्षा दिया" अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 8वीं तक की 80 छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी तथा कॉपियां वितरित की गईं।
विद्यालय प्रधानाचार्य निधि कौशिक ने बताया कि पिछले कई वर्षों से प्रिंसेस दिया कुमारी फाउंडेशन के "शिक्षा दिया" अभियान द्वारा विद्यालय की छात्राओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी, कॉपियां, विद्यालय गणवेश, जूते मोजे, स्वेटर सहित आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की फीस आदि की सहायता दी जाती है जिससे कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित ना रहे।
PDKF की तरफ से ऋतु जैन और ममता शर्मा ने बताया कि बादल महल में संचालित फाउंडेशन में लड़कियों तथा महिलाओं हेतु ब्यूटीशियन, सिलाई और कंप्यूटर का निःशुल्क कोर्स करवाया जाता है जिससे कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन विकास समिति के मनीष सोनी, राजकुमार पाठक, प्रदीप सैनी, भगवती महावर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा PDKF के प्रतिनिधि को प्रतीक चिन्ह देकर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
COMMENTS