जयपुर को Signal Free सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर

समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता से सुनिश्चित हो सुव्यवस्थित शहरी विकास समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों क...

समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता से सुनिश्चित हो सुव्यवस्थित शहरी विकास
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर। विभागीय समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए आने वाले समय की जरूरतों, दूरगामी सोच एवं रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

बैठक में राज्य में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को दृष्टिगत रखते हुए शहरी विकास को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की कार्ययोजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही शहरी विकास से संबंधित विभिन्न नीतियों, नियमों एवं प्रक्रियाओं पर विस्तार से विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव ने रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, राजस्थान टाउनशिप पॉलिसी, राजस्थान भूमि आवंटन नीति तथा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति–2025 सहित महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों की व्यापक समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध, समन्वित एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाकर ही शहरी विकास को सही दिशा दी जा सकती है।
श्रीनिवास ने भविष्य उन्मुख शहरी विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए जयपुर को सिग्नल-फ्री सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस एवं व्यवहारिक प्रस्तावों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

मुख्य सचिव ने भवन उपविधियों के इम्पैक्ट असेसमेंट को अत्यंत आवश्यक बताते हुए निर्देश दिए कि किसी भी नीति अथवा नियम के लागू होने से पूर्व एवं पश्चात उसके वास्तविक प्रभाव का मूल्यांकन आमजन तथा शहरी संरचना के संदर्भ में अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में कार्यालयीन कार्यसंस्कृति में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया गया मुख्य सचिव ने रिकॉर्ड्स की समय पर छंटनी एवं अनावश्यक अभिलेखों के निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और निर्णय प्रक्रिया अधिक त्वरित व प्रभावी बनेगी। उन्होंने सभी कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उच्च मूल्य की सरकारी भूमि से संबंधित लंबित न्यायालयीन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी भूमि राज्य की महत्वपूर्ण संपत्ति है, जिसके संरक्षण, समुचित उपयोग और राजस्व हितों की दृष्टि से त्वरित एवं ठोस कार्रवाई आवश्यक है।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शहरी विकास से जुड़ी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि राजस्थान के शहर स्मार्ट, सस्टेनेबल और नागरिक-केंद्रित विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।

COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,30,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,business,11,Business,95,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,health,19,Health,38,Health Medical,1,Health Rajasthan,1,jaipur,454,Jaipur,11,Jaipur Health,1,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,3,Nation,1,national,53,National,5,National jaipur,1,National Rajasthan,2,PHED,1,political,1,POLITICS,48,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,rajasthan,18,Rajasthan,826,Rajasthan Business,1,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthan sport,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,sport,1,Sports,12,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: जयपुर को Signal Free सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर
जयपुर को Signal Free सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करने पर जोर
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEirXBc3uTB600nme3hvTCQy1_TnoIzxxB9_pbFYzKsn9sWUz0zPxxE_WxTLt6OfCugjzz6ZF3ryCZhDYD9rDTPCOe4Yks3ZUspO8zuI6nGbWclJVQXM4GmHvPZhVYyb9SQz3JUAPojmg-s_RByV1JTEiDESGHv4OaGKsA27i4BJd_kmw0XPWezFENCDY-s
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEirXBc3uTB600nme3hvTCQy1_TnoIzxxB9_pbFYzKsn9sWUz0zPxxE_WxTLt6OfCugjzz6ZF3ryCZhDYD9rDTPCOe4Yks3ZUspO8zuI6nGbWclJVQXM4GmHvPZhVYyb9SQz3JUAPojmg-s_RByV1JTEiDESGHv4OaGKsA27i4BJd_kmw0XPWezFENCDY-s=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2026/01/signal-free.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2026/01/signal-free.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content