राजस्थान AI के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन और सतत विकास की दिशा में अग्रणी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से शुरू हुए भ...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से शुरू हुए भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 में राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा तैयार 'राजस्थान AI पवेलियन' दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। 'राजस्थान AI पवेलियन' राज्य के AI-आधारित नवाचार, तकनीकी सुधार और इकोसिस्टम तैयार करने के प्रयासों को उत्कृष्ट तरीके से प्रदर्शित कर रहा है। पवेलियन में लगभग 20 स्टॉल के माध्यम से iStart, राजकिसान, राजस्थान जन आधार, SMART – सर्विस मैनेजमेंट विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रियल-टाइम सिस्टम, राजधरा, राजनेट, राजस्थान संपर्क, राजनिवेश आदि पहलों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही यहां प्रदेश की तीन प्रमुख नीतियां भी प्रमुखता से प्रदर्शित की जा रही हैं— राजस्थान AI/ML पॉलिसी 2026, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी एवं राजस्थान AVGC पॉलिसी।
COMMENTS