AI कर रहा चेहरे की पहचान, खुल रही डमी कैंडिडेट एवं अन्य अपराधियों की जन्मकुंडली

एआई के उपयोग में राजस्थान के नवाचार बन रहे मिसाल सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग का फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम कर रहा है शासन ...

एआई के उपयोग में राजस्थान के नवाचार बन रहे मिसाल
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग का फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम कर रहा है शासन एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों की बड़ी सहायता 
एआई एप्लिकेशन से डमी केंडिडेट, आदतन अपराधी और लावारिस शवों की पहचान का काम हो रहा आसान
जयपुर, 22 फरवरी। जहां देश के दूसरे राज्य अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यात्रा की शुरुआत चैटबॉट-बेस्ड प्लेटफॉर्म से कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार इस मामले में काफी आगे बढ़ चुकी है। एआई-बेस्ड चैटबॉट सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद, राजस्थान सरकार ने अब एडवांस्ड कंप्यूटर विजन-आधारित एआई एप्लिकेशन को डिप्लॉय कर बड़ी छलांग लगाई है। प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने जटिल फेस सिमिलैरिटी सर्च तकनीक में दक्षता प्राप्त कर इसे शासन एवं कानून प्रवर्तन के क्षेत्र में लागू किया है, जिसके सुखद नतीजे सामने आने लगे हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विभाग के के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा विकसित कंप्यूटर विजन-आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस सिमिलैरिटी सर्च समाधानों की सिरीज को सफलतापूर्वक डिप्लॉय किया है।

यह अनूठी एआई प्रणाली प्रदेश में सार्वजनिक सेवा प्रदायगी, कानून प्रवर्तन सहयोग तथा नागरिक सुरक्षा हेतु एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है।

परीक्षा शुचिता हो रही सुनिश्चित —

प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों की घटनाओं से संबंधित उभरती चुनौतियों के समाधान हेतु विभाग ने एआई-संचालित फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम विकसित किया है। इस एप्लिकेशन की मदद से संदिग्ध अभ्यर्थी के फोटोग्राफ का पंजीकृत अभ्यर्थियों के 50 लाख रिकॉर्ड वाले मौजूदा डेटाबेस से मिलान संभव हो रहा है। उच्च-सटीकता वाले फेस सिमिलैरिटी मिलान के माध्यम से संभावित डमी कैंडिडेट के मामलों की पहचान करने में एजेंसियों को सफलता भी मिल चुकी है। यह एआई पहल सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता एवं शुचिता को सुदृढ़ कर रही है तथा पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है।

आदतन अपराधियों की पहचान हो रही आसान —

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा कानून प्रवर्तन एवं अपराध अन्वेषण एजेंसियों की सहायता हेतु एक अन्य एआई-संचालित फेस सिमिलैरिटी सर्च सिस्टम भी डिप्लॉय किया गया है, जो प्रदेश में विभिन्न मामलों में आदतन अपराधियों की पहचान में सहायक हो रहा है। इसकी मदद से अभियुक्त की छवियों का 10 लाख फोटो युक्त रिकॉर्ड वाले आपराधिक डेटाबेस से मिलान किया जा सकता है। इससे अनेक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान आसान हो रही है। यह एआई-संचालित प्रणाली एजेंसियों की पैटर्न पहचान, आदतन अपराधियों की निगरानी एवं जांच में तीव्रता लाने में मददगार साबित हो रही है।

लावारिस शवों की त्वरित पहचान —

मानवीय एवं जनसेवा पहल के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने एक ऐसा फेस सिमिलैरिटी सर्च समाधान लागू किया है, जो लावारिस शवों की पहचान हेतु गुमशुदा व्यक्तियों, आपराधिक एवं अन्य डेटाबेस से मिलान करने में सहायता करता है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से अज्ञात शवों के फोटोग्राफ का गुमशुदा व्यक्तियों एवं अन्य इमेज डेटाबेस से मिलान किया जा सकता है। यह पहल सामाजिक प्रभाव एवं जनकल्याण हेतु एडवांस एआई तकनीक के संवेदनशील एवं मानवीय उपयोग को प्रदर्शित करती है।

सुशासन एवं नवाचार में उपयोगी —

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विकसित ये सभी एआई एप्लिकेशन अत्याधुनिक एवं उच्च-सुरक्षित राजस्थान स्टेट डेटा सेंटर में एयर-गैप्ड वातावरण में डिप्लॉय की गई हैं। साथ ही इनके ऑडिट लॉगिंग एवं ट्रेसबिलिटी, डेटा संरक्षण एवं गोपनीयता सुरक्षा उपाय तथा नैतिक एवं उत्तरदायी एआई उपयोग को पूरी तरह सुनिश्चित किया गया है। राजस्थान सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग नवाचार-प्रेरित परिवर्तन को आगे बढ़ाने तथा विभागों एवं एजेंसियों को स्केलेबल, सुरक्षित एवं प्रभावशाली डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।


COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,30,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,business,13,Business,95,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,health,21,Health,38,Health Medical,1,Health Rajasthan,1,jaipur,455,Jaipur,11,Jaipur Health,1,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,3,Nation,1,national,53,National,5,National jaipur,1,National Rajasthan,2,PHED,1,political,1,POLITICS,48,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,rajasthan,20,Rajasthan,826,Rajasthan Business,1,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthan sport,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,sport,1,Sports,12,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: AI कर रहा चेहरे की पहचान, खुल रही डमी कैंडिडेट एवं अन्य अपराधियों की जन्मकुंडली
AI कर रहा चेहरे की पहचान, खुल रही डमी कैंडिडेट एवं अन्य अपराधियों की जन्मकुंडली
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhgTrWjyj3psmFf5qWbMLYiWQBPioNLRJTj8ai9dBPsoMftQv7MI-fmk5OWvH32ZqxV-YrjQPA5RkhE4jklXHYBduTX-EMLmgwPDRnMror-ZUAfiPSYEgz5qPBSme9TJEqNTI-2L3_ocTWfm7S6SvzwoLcQF-Le0367j3GhNoRXJYACalwTpnrGi4lkWCs
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhgTrWjyj3psmFf5qWbMLYiWQBPioNLRJTj8ai9dBPsoMftQv7MI-fmk5OWvH32ZqxV-YrjQPA5RkhE4jklXHYBduTX-EMLmgwPDRnMror-ZUAfiPSYEgz5qPBSme9TJEqNTI-2L3_ocTWfm7S6SvzwoLcQF-Le0367j3GhNoRXJYACalwTpnrGi4lkWCs=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2026/02/ai.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2026/02/ai.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content