3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई.. जयपुर प्रथम। राज्य सरकार द्वारा संचालित “शुद्ध आहार – मिल...
जयपुर प्रथम। राज्य सरकार द्वारा संचालित “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत प्रदेश में मिलावटखोरों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में सोमवार देर रात सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिलावटी घी निर्माण इकाई मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में गठित केंद्रीय दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में मौके पर पाया गया कि स्कूटर ब्रांड की वनस्पति एवं रिफाइंड ऑयल को गर्म कर उसमें घी का फ्लेवर मिलाकर, कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से वनस्पति के नाम पर ही “देव कृष्णा” एवं प्लेन टिन में सस्ता व मिलावटी घी की खुशबू वाला वनस्पतिआम जनता को बेचा जा रहा था।
मौके से वनस्पति, बटर फ्लेवर मिला मिलावटी वनस्पति एवं पैक्ड “देव कृष्णा” ब्रांड के 1-1 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत लेकर जांच हेतु भेजे गए। साथ ही कुल 3127 किलोग्राम मिलावटी घी की खुशबू वाला वनस्पति को सीज़ किया गया।
फर्म मालिक रामलाल जाट द्वारा बताया गया कि उक्त घी का उपयोग मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपयोग एवं पूजा-पाठ के लिए किया जा रहा था।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध, सस्ता अथवा बिना मानक वाला खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें।
COMMENTS