सांसद मंजू शर्मा ने किया कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन ईएसआईसी अस्पताल जयपुर में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार जयपुर, 24 फरवरी...
ईएसआईसी अस्पताल जयपुर में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
जयपुर, 24 फरवरी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 75वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जयपुर में सांसद मंजू शर्म ने ‘ विशेष सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैंसर रोग संबंधी विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी शुरु किया गया।
सांसद मंजू शर्मा ने बीमाकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को निगम की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिछपाल मीना ने बताया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों द्वारा बीमाकृत व्यक्तियों एवं उनके परिवारजनों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जटिल रोगों के निदान एवं उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
डीन राजेश चेटीवाल ने सांसद से चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया ।
कार्यक्रम के दौरान सांसद मंजू शर्मा ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बीमाकृत व्यक्ति उपस्थित रहे।
COMMENTS