Jaipur Marathon 2026 : 32 देशों से शामिल हुए धावकों का जयपुर ने किया स्वागत

एयू जयपुर मैराथन 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फ्लैग ऑफ के साथ दौड़े 1लाख से अधिक धावक जयपुर | 1 फरवरी 2026: रविवार की सुबह...

एयू जयपुर मैराथन 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फ्लैग ऑफ के साथ दौड़े 1लाख से अधिक धावक
जयपुर | 1 फरवरी 2026: रविवार की सुबह जयपुर की सड़कों पर ऐसा माहौल दिखाई दिया मानो पूरा जयपुर फिटनेस और खेल भावना के उत्सव में शामिल हो गया हो। संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और राजस्थान टूरिज्म के सहयोग से आयोजित एयू जयपुर मैराथन 2026 ने जयपुर को ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह से भर दिया। सुबह तड़के 3 बजे से ही शहर की इस भव्य आयोजन में 1लाख धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लेकर न केवल रिकॉर्ड बनाए, बल्कि जयपुर को एक बार फिर देश के प्रमुख मैराथन आयोजनों में स्थापित किया। पूरे दिन शहर में एयू जयपुर मैराथन की गतिविधियों की गूंज बनी रही और वातावरण पूरी तरह खेलमय नजर आया।

मैराथन का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बर्तरिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीओओ योगेश जैन, आवास फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिंदर भिंडर, आईएनए सोलर के एमडी विकास जैन, मेंहदीपुर बालाजी मंदिर के महंत नरेशपुरी जी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर पुनीत कर्णावट, भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, एयू जयपुर मैराथन के रेस डायरेक्टर एवं जयपुर रनर्स के को फाउंडर रवि गोयनका तथा एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा उपस्थित रहे। आयोजन का विशेष आकर्षण रहा फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन, जिन्होंने 21 किलोमीटर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में स्वयं दौड़कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा:
“एयू जयपुर मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। एक लाख से अधिक धावकों की सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारा समाज फिटनेस को जीवनशैली बना रहा है। जयपुर आज केवल विरासत और पर्यटन का ही नहीं, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जागरूकता का भी राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है। मैं इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों और सभी धावकों को हार्दिक बधाई देता हूं।”
इस अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ नरेश पुरी जी महाराज ने धावकों को पुरस्कृत किया ! और कहा की शहर में इस प्रकार के आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है ! 
आयोजन की सफलता पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं सुरेश मिश्रा ने कहा: “यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास है। 17वीं एयू जयपुर मैराथन की सफलता ने साबित किया है कि जयपुर देश के प्रमुख मैराथन गंतव्यों में अपनी पहचान बना चुका है। अगले वर्ष 18वें संस्करण में प्रवेश करना ऐतिहासिक होगा, और इसे भी इसी ऊर्जा व सफलता के साथ आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग आवश्यक है।”

इसी कड़ी में एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवकों और सभी धावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा: “एयू जयपुर मैराथन 2026 ने खेल, विज्ञान और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है। यह आयोजन ने केवल फिटनेस केवल व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले वर्षों में इस मैराथन को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने और सफल बनाने के प्रयास किए जाएंगे।”

मैराथन का मुख्य आकर्षण रहा जब मिलिंद सोमन ने दौड़कर धावकों का हौसला बढ़ाया तथा बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता राज ने धावकों को चियर किया।

*दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का साक्षी रहा एयू जयपुर मैराथन*

मैराथन में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए गए: पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन करके बनाया गया जो कि देश में किसी भी खेल आयोजन में पहली बार हुआ। दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड एक विज्ञान प्रयोग करके बनाया गया जिसमें “मां – द सेंटर ऑफ बैलेंस” को दर्शाया गया जिसने आयोजन को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, जलपान केंद्र, ट्रैफिक प्रबंधन और स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था के चलते सभी दौड़ें समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हुईं। 

देश विदेश से आए धावक
एयू जयपुर मैराथन में 32 देशों के धावकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इस आयोजन में स्पेशली एबल्ड बच्चों और फिजिकली चैलेंज्ड लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विभिन्न कैटेगरी के विजेता
प्रतियोगिता में फुल मैराथन (42.195 किमी) पुरुष वर्ग
 प्रथम: निलेश आर्सेकर, समय- 2:30:06 
द्वितीय: मानव शर्मा, समय– 2:32:15
तृतीय: राहुल कटारिया, समय– 2:48:16

महिला वर्ग
प्रथम: अर्पिता सैनी, समय– 3:25:36

हाफ मैराथन पुरुष वर्ग
प्रथम: वर्सी राम, समय–1:10:42
द्वितीय: जुझार सिंह, समय–1:10:44
तृतीय: रामस्वरूप जाट, समय– 1:14:07

हाफ मैराथन महिला वर्ग
प्रथम: आरती राव, समय– 1:22:34
द्वितीय: सलोनी, समय–1:32:13
तृतीय:रिंकी यादव, समय– 1:36:00

10K ग्रीन रन पुरुष वर्ग
विजेता: हितेश भट्ट, समय– 0:32:12

10K ग्रीन रन महिला वर्ग
विजेता: दीपिका शर्मा, समय– 0:43:23

5 किमी रन
विजेता: ओमवीर, समय– 0:16:52

एयू जयपुर मैराथन ने यह सिद्ध कर दिया कि जयपुर न केवल विरासत और पर्यटन का शहर है, बल्कि फिटनेस और खेल भावना का भी केंद्र बन रहा है। हजारों धावकों की सहभागिता और सुव्यवस्थित आयोजन ने इस मैराथन को एक प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया, जो आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,30,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,business,10,Business,93,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,health,12,Health,38,Health Medical,1,Health Rajasthan,1,jaipur,448,Jaipur,11,Jaipur Health,1,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,3,Nation,1,national,52,National,5,National jaipur,1,National Rajasthan,2,PHED,1,political,1,POLITICS,48,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,rajasthan,7,Rajasthan,825,Rajasthan Business,1,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthan sport,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,sport,1,Sports,12,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: Jaipur Marathon 2026 : 32 देशों से शामिल हुए धावकों का जयपुर ने किया स्वागत
Jaipur Marathon 2026 : 32 देशों से शामिल हुए धावकों का जयपुर ने किया स्वागत
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjKixDQlUxjzpUjnoLvr4MWnvlumFkeGXRJdab6W5fVsDfxIscHwZa8_0rZ_MysPPJD1kvXGdMWY_sTqb9OYLV2mEE4j2tMvByXyIkwWZCNnxCGNq5y7nTO4HbBmrUjj68qqKN4Dd4bx0P6x64BuC_4OEcR4oEIPOdY2ZkEahfeJ81hz3vTKrgOXzyjbRM
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEjKixDQlUxjzpUjnoLvr4MWnvlumFkeGXRJdab6W5fVsDfxIscHwZa8_0rZ_MysPPJD1kvXGdMWY_sTqb9OYLV2mEE4j2tMvByXyIkwWZCNnxCGNq5y7nTO4HbBmrUjj68qqKN4Dd4bx0P6x64BuC_4OEcR4oEIPOdY2ZkEahfeJ81hz3vTKrgOXzyjbRM=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2026/02/jaipur-marathon-2026-32.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2026/02/jaipur-marathon-2026-32.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content