जयपुर के भविष्य की यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया विज़न जयपुर, 18 फरवरी। जयपुर शहर की वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं क...
जयपुर, 18 फरवरी। जयपुर शहर की वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा तैयार किए गए कॉम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया गया है। इस महत्त्वपूर्ण योजना का उद्देश्य शहर में सुगम, सुरक्षित, समावेशी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करना है।
जेडीए ने इस ड्राफ्ट को आमजन, विभिन्न हितधारकों, विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों तथा गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के सुझाव एवं अभिमत प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक किया है, ताकि शहर के विकास में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
CMP का ड्राफ्ट बुधवार से जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और आगामी 7 (सात) दिनों तक अवलोकन हेतु ऑनलाइन देखा जा सकता है।
गणमान्य नागरिक, संबंधित विभाग एवं संगठन अपने सुझाव, अभिमत अथवा आपत्तियाँ 26 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक ईमेल आईडी riip201019016492@rajasthan.in पर प्रेषित कर सकते हैं ।
COMMENTS