जयपुर । विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीकेआई) के बहुप्रतीक्षित चुनाव 21 फरवरी को आयोजित होंगे। इस बार मुख्य मुकाबला चुनाइटेड ...
जयपुर । विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीकेआई) के बहुप्रतीक्षित चुनाव 21 फरवरी को आयोजित होंगे। इस बार मुख्य मुकाबला चुनाइटेड ग्रुप विश्वकर्मा और प्रोग्रेसिव ग्रुप के बीच माना जा रहा है।
अध्यक्ष और महासचिव जैसे प्रमुख पदों पर सीधी टक्कर चुनाव को रोचक बना रही है। उद्योग क्षेत्र से जुड़े सदस्य विकास, पारदर्शिता और औद्योगिक सुविधाओं के मुद्दों पर मतदान करेंगे।
वीकेआई के महाप्रतीक्षित चुनाव में इस बार 1822 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद तस्वीर साफ हो गई है। सात पदाधिकारियों के पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है, जबकि 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 23 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया वीकेआई एसोसिएशन भवन में होगी।
COMMENTS