जयपुर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध ह...
जयपुर। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 3-वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ, यह कॉलेज कक्षा 10 के बाद लड़कियों को सीधे पेशेवर क्षेत्रों में प्रवेश का मजबूत मंच प्रदान करता है। प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है, इसलिए यह 10वीं पास छात्राओं और पढ़ाई छोड़ चुकी महिलाओं के लिए अपने भविष्य को कौशल के साथ फिर से शुरू करने का एक बेहतरीन अवसर है।
उपलब्ध डिप्लोमा पाठ्यक्रमः
ब्यूटी कल्चर - प्रोफेशनल मेकअप, स्किन व हेयर केयर, स्पा थेरेपी और सैलून व्यवसाय सीखें। कॉर्मशियल आर्ट्स - मीडिया करियर के लिए विजुअल डिजाइन, विज्ञापन, फोटोग्राफी, इलस्ट्रेशन और डिजिटल टूल्स की ट्रेनिंग ।
कॉस्ट्यूम डिजाइन - परिधान उद्योग के लिए फैशन स्केचिंग, पैटर्न मेकिंग, गारमेंट कंस्ट्रक्शन और स्टाइलिंग।
कंप्यूटर साइंस प्रोग्रामिंग, वेब टेक्नोलॉजी, डेटाबेस मैनेजमेंट और आईटी की मूल बातों पर फोकस । इंटीरियर डेकोरेशन आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के लिए स्पेस प्लानिंग, कलर स्कीम, ऑटोकैड, फर्नीचर डिजाइन ।
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट - ऑफिस प्रक्रिया, संचार, कंप्यूटर एप्लीकेशन और आशुलिपि में विशेषज्ञता। टैक्सटाईल डिजाइन टैक्सटाईल और हस्तशिल्प में करियर के लिए बुनाई, प्रिंटिंग, रंगाई तकनीक और कैड।
सभी पाठ्यक्रमों में थ्योरी के साथ-साथ लैब वर्क, वर्कशॉप और इंटर्नशिप शामिल हैं ताकि छात्राएं इंडस्ट्री के लिए तैयार हों। डिप्लोमा के बाद छात्राएं डिजाइनर, तकनीशियन, आईटी असिस्टेंट, ऑफिस एग्जीक्यूटिव बन सकती हैं या अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
प्राचार्या शालिनी गुप्ता ने बताया कि, “प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चूकी हैं। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथी 09 जून 2026 हैं। कक्षा 10 पास हर छात्रा को आवेदन करने और कौशल के माध्यम तथा रोजगारोपरक शिक्षा मे अपना भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।" जिससे कि महिलाऐ अपने परिवार में आत्मनिर्भर बन सके। डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के पश्चात् इनको 12 वीं के समकक्ष मान्यता हैं एवं चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में भी प्रवेश के योग्य माना जाता हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए : www.nedaprajasthan.co.in (नॉन इंजीनियरिंग ब्रांच हेतू तथा www.daprajasthan.co.in एवं www.ldaprajasthan.co.in (कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग हेतू ) तथा अन्य जानकारी के लिए: 8619637821, 0141-2706688 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
COMMENTS