पंतनगर। कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, हिंदुस्तान जिंक ने सीएसआर के अंतर्गत पंतनगर के छतरप...
पंतनगर। कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, हिंदुस्तान जिंक ने सीएसआर के अंतर्गत पंतनगर के छतरपुर, धरमपुर और मटकोटा गांवों में 100 सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया है। इस पहल से शाम और रात के समय 5 हजार से अधिक यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा और आवाजाही सुगम हो सकेगी।
इस उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान, छतरपुर हरीश चंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान, मटकोटा धरमपुर दीपक गोस्वामी, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षा समिति, छतरपुर गुलाब सिरोही, अध्यक्ष, सहकारी समिति, छतरपुर दीप नारायण के साथ-साथ अन्य वार्ड सदस्य और हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी शामिल हुए।
समारोह के मुख्य अतिथि पंतनगर मेटल प्लांट के डायरेक्टर नीरज कुमार ने जीवन स्तर को सुधारने में रोशनी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आस-पास के गांवों के विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक के निरंतर प्रयासों को दोहराया।
छतरपुर के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र भट्ट और मटकोटा धरमपुर के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी ने स्थानीय स्तर की इस मुख्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए Hindustan Zinc का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।
पंतनगर में अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से, हिंदुस्तान जिंक वर्तमान में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्थायी आजीविका से जुड़े कामों के माध्यम से 32 गांवों के 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे है।
COMMENTS