Kirana King और Jhandewalas पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई

कम तौल एवं बिना पंजीकरण कर रहे थे कारोबार विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ₹1.67 लाख का जुर्माना जयपुर, 3 अगस्त। उपभोक्ताओं  को सही ...

कम तौल एवं बिना पंजीकरण कर रहे थे कारोबार
विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ₹1.67 लाख का जुर्माना
जयपुर, 3 अगस्त। उपभोक्ताओं  को सही तौल एवं निर्धारित मात्रा में वस्तुएं उपलब्ध कराने तथा बाजार में निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक मापविज्ञान विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जयपुर जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम तौल, बिना पैकर्स पंजीकरण तथा अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों के उपयोग जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1,67,000 का जुर्माना लगाया है।

निरीक्षण के दौरान किराना किंग, जयपुर में 500 ग्राम के पास्ता पैकेट के नेट कंटेंट परीक्षण में निर्धारित मात्रा से कम सामग्री पाई गई। विभाग ने कम तौल के 500 पास्ता पैकेट जब्त किए। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान के पास पैकर्स पंजीकरण नहीं था तथा अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरण का उपयोग किया जा रहा था। इन अनियमितताओं पर ₹57,000 का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार झंडेवालास फूड लिमिटेड में ‘नमन देसी घी’ के 15 किलोग्राम पैक के परीक्षण में कम तौल की अनियमितता पाए जाने पर 380 पैकेट जब्त किए गए तथा ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।
इसके अतिरिक्त नानाजी फूड प्रोडक्ट्स में पैकर्स पंजीकरण के अभाव एवं अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरण पाए जाने पर ₹21,000, रारा उद्योग, बगरू रीको में अप्रमाणित उपकरण पाए जाने पर ₹8,000, समस्ता फूड्स प्रा. लि., सांगानेर में अप्रमाणित उपकरण पाए जाने पर ₹16,000 तथा एस.एस. एंटरप्राइज, मालवीय नगर में पैकर्स पंजीकरण के अभाव एवं अप्रमाणित उपकरण पाए जाने पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया।

वहीं श्रीनाथ फूड प्रोडक्ट्स, मालवीय नगर के निरीक्षण में सभी प्रावधान निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तथा कोई अनियमितता नहीं मिली।
इस कार्रवाई पर उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कम तौल, बिना पंजीकरण व्यापार तथा अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों का उपयोग करने वालों के विरुद्ध पूरे प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विधिक मापविज्ञान विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि खरीदारी करते समय पैकेट पर अंकित वजन, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) एवं अन्य अनिवार्य घोषणाओं की जांच अवश्य करें। यदि किसी भी प्रकार की कम तौल या अन्य अनियमितता का संदेह हो तो इसकी सूचना विभाग को दें ताकि दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके। राज्यभर में ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को “पूरा माप, सही तौल और निष्पक्ष व्यापार” सुनिश्चित कराया जा सके।

COMMENTS

Name

anandpal singh case cbi investigation,1,anandpal singh encounter mamla,1,Art,19,Art & Culture,6,arts,30,ashok gehlot sachin poilt rajasthan,2,bijli chori in jaipur,1,bjp president satish poonia,1,business,29,Business,95,china app ban in india,1,corona plasma Donner Rajasthan,1,corona positive make record in rajasthan,1,corona testing in rajasthan,1,corona vaccine in Rajasthan,1,Crime,2,Education,10,Education news,1,Election,3,fibernet companies in jaipur,1,gangster raju tehth perol,1,Hanuman beniwal,1,health,31,Health,38,Health Medical,1,Health Rajasthan,1,jaipur,464,Jaipur,11,Jaipur Health,1,Jaipur Nagar Nigam,2,jaipur news,20,Jda Jaipur,1,jda news,2,Jda news jaipur,1,jitendra singh karanga bjp sikar,1,Jobs,7,jodhpur news,1,jvvnl start on spot billing,1,khadya suraksha rajasthan,1,maharana pratap history in books,1,Marathon news,1,Medical,12,Medical news,1,miraj multicolor Udaipur,1,miraj tost in new packing,1,mla demand plz remove corona caller tune,1,mla harish chandra meena,1,mp hanuman beniwal tweet,1,Natinol,3,Nation,1,national,65,National,5,National jaipur,1,National Rajasthan,2,PHED,1,political,1,POLITICS,48,public against corruption,1,putla politics in Rajasthan,1,rajastahan,6,rajasthan,39,Rajasthan,826,Rajasthan Business,1,Rajasthan Politics,1,rajasthan reservation aarakshan,1,Rajasthan sport,1,Rajasthani,1,rajmandir theater jaipur miraj group,1,Rajput samaj Rajasthan,1,shiv katha govind dev ji,1,shourya foundation jaipur,1,sog arrest two person,1,sport,1,Sports,12,Today 480 corona positive in rajasthan,1,कला,6,ग्राहक,1,वाणिज्य,3,व्यापार,2,
ltr
item
NEWS 4 RAJASTHAN: Kirana King और Jhandewalas पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई
Kirana King और Jhandewalas पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgVT-cVhNFPztbiu_VjAg-p7ETFnv4BqRhksVx8aOD-pA1gkGEqaE04NJ7fLmraxsjeZuzk0gFCEmlpI06404IPqrfzNJQXZbEIMcgySEXaIUrunhrxkQa-3WZBaVpJxE3nFQwfW3vkZCChTvmqBfl6tJVh0lbcvuPk6e7BIfgkZK0gKgiXFVq_HD5e2j0
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgVT-cVhNFPztbiu_VjAg-p7ETFnv4BqRhksVx8aOD-pA1gkGEqaE04NJ7fLmraxsjeZuzk0gFCEmlpI06404IPqrfzNJQXZbEIMcgySEXaIUrunhrxkQa-3WZBaVpJxE3nFQwfW3vkZCChTvmqBfl6tJVh0lbcvuPk6e7BIfgkZK0gKgiXFVq_HD5e2j0=s72-c
NEWS 4 RAJASTHAN
https://www.news4rajasthan.com/2026/08/kirana-king-jhandewalas.html
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/
https://www.news4rajasthan.com/2026/08/kirana-king-jhandewalas.html
true
4172575420068832006
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content