देशभर के प्रमुख न्यूरोसर्जन्स एवं विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, जटिल न्यूरोसर्जिकल मामलों और उपचार संबंधी चुनौतियों पर हुआ गहन म...
देशभर के प्रमुख न्यूरोसर्जन्स एवं विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, जटिल न्यूरोसर्जिकल मामलों और उपचार संबंधी चुनौतियों पर हुआ गहन मंथन
जयपुर, 3 नवंबर 2026: न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति, जटिल क्लीनिकल चुनौतियों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘न्यूरो न्युअन्सेस 2026’ जयपुर के होटल द ललित में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘Dilemmas in Neurosurgery’ रहा।
न्यूरो वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ जयपुर एवं न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया एवं फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 174 वरिष्ठ न्यूरोसर्जन्स, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों, युवा चिकित्सकों एवं पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में सामने आने वाली जटिल परिस्थितियों, उपचार संबंधी निर्णयों और क्लीनिकल चुनौतियों पर विशेषज्ञों के बीच ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। कांफ्रेंस का उद्धघाटन मुख्य अतिथि विधायक कालीचरण सर्राफ, डॉ राजा रेड्डी, जुबली हिल्स, हैदराबाद, डॉ डॉ हेमंत भारतीय, डॉ विवेक वैद एवं डॉ संकल्प भारतीय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि कालीचरण सर्राफ ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि Neuro Nuances 2026 जैसी कॉन्फ्रेंस चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान, अनुभव और नवीनतम तकनीकों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी और इससे न्यूरोसर्जरी एवं न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
कांफ्रेंस के ओर्गनइजिंग चेयरमैन एवं फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ हेमंत भारतीय ने बताया की सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों, केस-बेस्ड चर्चाओं, डिबेट्स एवं इंटरैक्टिव अकादमिक संवाद के माध्यम से न्यूरोसर्जरी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इन सत्रों में जटिल मरीजों के उपचार, क्लीनिकल निर्णय लेने की प्रक्रिया और आधुनिक न्यूरोसर्जिकल प्रैक्टिस में आने वाली चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी एवं फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर के न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ विवेक वेद ने कहा कि इस तरह के अकादमिक सम्मेलन न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। इससे न केवल विशेषज्ञ चिकित्सकों को जटिल मामलों पर अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है, बल्कि युवा चिकित्सकों और भविष्य के न्यूरोसर्जन्स को भी सीखने एवं अपनी क्लीनिकल समझ विकसित करने में सहायता मिलती है।
कांफ्रेंस के कोषाध्यक्ष एवं फोर्टिस हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ संकल्प भारतीय ने बताया की सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण प्रो. एस.आर. धारकर ओरेशन रहा, जिसका आयोजन 31 अक्टूबर को किया गया। इस विशेष सत्र में प्रो. एस.आर. धारकर को सम्मानित अकादमिक ओरेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया तथा प्रो. सुरेश नायर ने ओरेटर के रूप में अपने विचार साझा किए। प्रो. एस.आर. धारकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों के पूर्व प्राचार्य एवं नियंत्रक तथा राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व डीन रह चुके हैं। वहीं प्रो. सुरेश नायर तिरुवनंतपुरम स्थित SCTIMST में न्यूरोसर्जरी विभाग के पूर्व डीन एवं अध्यक्ष रह चुके हैं।
COMMENTS